चांधरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 10:43 PM
थाना क्षेत्र के चांधरपुर गांव में शनिवार की दोपहर किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के समस्तीपुर भेज दिया है.
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के चांधरपुर गांव में शनिवार की दोपहर किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के समस्तीपुर भेज दिया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए लड़की को देखा गया था. जिससे कयास लगाया जाता है कि कोल्ड ड्रिंक्स में शायद कोई विषाक्त पदार्थ मिलाकर पी लिया होगा. इसके बाद किशोरी घर में सोने चली गई. अचानक बच्ची की तबीयत खराब होने लगी. इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. मृत किशोरी की पहचान चांधरपुर गांव के हीरालाल पासवान की 16 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीतीशचंद्र धारिया ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारणों पता चलने की बात कही. वैसे प्रथमदृष्टया विषपान का मामला प्रतीत हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










