Samastipur News:अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बरकरार, उसके बाद सुधार के आसार

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 09 Jan 2026 6:31 PM

विज्ञापन

कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 10 से 14 जनवरी 2026 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 10 से 14 जनवरी 2026 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल आ सकते हैं. मौसम के शुुष्क बने रहने की संभावना है. आगामी एक से दाे दिनाें तक काेल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. जिसके कारण कनकनीवाली ठंड का प्रभाव जारी रहने की आशंका है. इसके पश्चात कोल्ड डे की स्थिति में आंशिक सुधार होने की संभावना है. जबकि प्रात:काल के समय मध्यम कुहासा छा सकता है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत व दाेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस,रहा जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन