Samastipur News: मौसम का बदला मिजाज, गुलाबी ठंड का एहसास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 11:30 PM
Samastipur News: Changed mood of the weather, feeling of pink cold
Samastipur News, Changed mood of the weather, feeling of pink cold: समस्तीपुर : अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है. शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल घिरा रहा. ठंड हवायें चलती रही. लोगों को गर्मी से निजात मिली है. लोग रात से ही गुलाबी ठंड का एहसास करने लगे हैं. पूरे दिन सूरज बादलों में छिपा रहा. अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इधर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 23 से 27 अक्टूबर 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में अगले 12 से 24 घंटों तक मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान बेगूसराय और समस्तीपुर के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबूंदी हो सकती है. इसके बाद सभी जिलों में अगले 30 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में पूरवा हवा चलने का अनुमान है. औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










