ePaper

Samastipur News: समस्तीपुर व बेगूसराय के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

Updated at : 22 Oct 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News: समस्तीपुर व बेगूसराय के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

Samastipur News: Light drizzle expected in southern parts of Samastipur and Begusarai.

विज्ञापन

Samastipur News: Light drizzle expected in southern parts of Samastipur and Begusarai. समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 23 से 27 अक्टूबर 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. उत्तर बिहार के जिलाें में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, बेगूसराय एवं समस्तीपुर के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है. औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औतसन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. मंगलवार का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन