अपराधियों ने हथियार के बल पर कपड़ा व्यवसायी से छीना चेन

Updated at : 09 Jul 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने हथियार के बल पर कपड़ा व्यवसायी से छीना चेन

मोटरसाइकिल सवार दो की संख्या में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल सवार कपड़ा व्यवसायी के गले की चेन छीन ली.

विज्ञापन

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेपुर हनुमान मंदिर के निकट एनएच-28 पर सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार दो की संख्या में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल सवार कपड़ा व्यवसायी के गले का चेन छीन लिया. पीड़ित युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया निवासी दिलीप कुमार सिंह के पुत्र कुमार सोनू (28) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक अपने गांव में कपड़ा दुकान चलाता है. वह दुकान का सामान लेने मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे मुसरीघरारी के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी बीच मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेपुर हनुमान मंदिर के निकट मोटरसाइकिल सवार दो की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर युवक के गले की चेन छीन कर ताजपुर की ओर भाग गये. छीने गये चेन की कीमत पचहत्तर हजार रुपये बतायी जा रही है. घटना के बाद पीड़ित युवक ने मुसरीघरारी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है. इधर, थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन