गंगा स्नान से लौट रहे कार सवार की साइकिल से टक्कर, दो की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 11:37 PM
थाना क्षेत्र से गुजरने वाले समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के शालीग्राम इंटर कॉलेज मिर्जापुर से सटे लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर साइकिल सवार से हो गयी.
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के शालीग्राम इंटर कॉलेज मिर्जापुर से सटे लाइन होटल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर साइकिल सवार से हो गयी. बचाव के क्रम कार साइकिल सवार को टक्कर मरते हुए ट्रक में ठोक दिया. इसमें साइकिल सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि कार सवार महिला की इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने फिल्मी स्टाइल में नाचते हुए होटल पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मारी. जिसके कारण कार सवार सभी छह लोगों को चोटें आयी. इसमें से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. मृतक की पहचान साइकिल सवार मिर्जापुर गांव निवासी बातहू सहनी के पुत्र हकारू सहनी के रूप में हुई है. जबकि कार सावर महिला की पहचान दरभंगा जिला के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के बेलाडुला रानीपुर रोड निवासी श्रवण कुमार झा की पत्नी विनिता झा के रूप में हुई है. जबकि तीन अन्य घायलों में श्रवण कुमार झा, शंकर झा, मास्टर आरुष झा, श्वेता सिद्धि के रूप में पहचान बताई गई है. घायलों से मिली जानकारी के अनुसार सभी बेगूसराय के सिमरिया घाट से स्नान कर दरभंगा जिला के यूनिवर्सिटी थाना के बेला दुला रानीपुर रोड को लौट रहे थे. घायलों को तत्काल पीएचसी कल्याणपुर में लाया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. अपर थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि घटनास्थल से कार जब्त कर लिया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










