BPSC 70वीं परीक्षा में समस्तीपुर की बेटी उषा कुमारी बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, प्रजापति समाज ने किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

बीपीएससी में चयनित उषा कुमारी का कुम्हार प्रजापति समाज ने किया सम्मान

BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर चयनित उषा कुमारी का समस्तीपुर में कुम्हार प्रजापति समाज ने पाग, चादर और बुके देकर सम्मान किया. समाज ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

BPSC Success Story: हरपुर एलौथ स्थित कुम्हार प्रजापति समन्वयक समिति के जिला कार्यालय में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर चयनित उषा कुमारी का अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर, माला और बुके देकर सम्मानित किया.

समाज के लिए गौरव और युवाओं के लिए प्रेरणा

समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि उषा कुमारी की सफलता पूरे कुम्हार प्रजापति समाज के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि समाज की बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उषा की उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

सरकारी सेवा में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण विकास पदाधिकारी के रूप में उषा कुमारी समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी. उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

12 जुलाई की पटना रैली में शामिल होने का आह्वान

सम्मान समारोह के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने बताया कि 12 जुलाई को पटना के कृष्णा मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा विधान परिषद सदस्य शीला प्रजापति और जदयू की शिवरानी देवी को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

हत्या मामले में आंदोलन तेज करने का निर्णय

बैठक में हलई थाना क्षेत्र में 25 जून को गोपाल पंडित के पुत्र की हत्या के मामले पर भी चर्चा हुई. समाज के लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया.

कार्यक्रम में संगठन सचिव दिलीप कुमार प्रजापति, महेंद्र पंडित, योगेंद्र पंडित, रामदयाल पंडित, शिवचंद्र पंडित, रामप्रताप पंडित, गोपाल पंडित, धर्मेंद्र पंडित, सुरेंद्र, संतोष, संजय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कल्याणपुर के माता सती स्थान का होगा कायाकल्प, सरकार ने दी 379.99 लाख रुपये की स्वीकृति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन