एनएच-28 पर मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
समस्तीपुर के चकबंगरी के पास NH-28 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
Samastipur News: ताजपुर के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित चकबंगरी के समीप एनएच-28 पर रविवार को एक अनियंत्रित मालवाहक वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को सदर अस्पताल किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेफर कर दिया.
घायल की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हरा निवासी राज कुमार राय के रूप में हुई है.
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है.
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ मृतक की पहचान कराने में जुटी है.
यह भी पढ़ें: ताजपुर रेफरल अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए