बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, कई बोगियों के शीशे टूटे...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Sep 2024 12:18 PM
Bihar Train News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया है. जिससे पेंट्री कार सहित तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
Bihar Train News: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया है. जिससे पेंट्री कार सहित तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि बीती रात करीब नौ बज कर 50 मिनट पर जब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (जयनगर से नई दिल्ली-ट्रेन संख्या 12561) समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची तभी कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया.
अधिकारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
इस घटना में पेंट्रीकार समेत तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. बता दें कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई.
Also Read: भागलपुर में गंगा के तेज बहाव में धंसा पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन ठप
पथराव से यात्रियों में फैली दहशत
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन पर पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय सतर्क लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कुछ देर बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी वहां पहुंच गए.
समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) आरके सिंह ने बताया कि एक पेंट्रीकार और दो बोगियों ए-1 और बी-2 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










