पिता को पीट-पीट कर किया लहूलुहान

समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन थाने के वरूणा रसलपुर गांव में रविवार को दारू के नशे में एक बेटा ने पिता को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया. घटना के बाद शराबी पुत्र फरार हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिता को सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए […]
समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन थाने के वरूणा रसलपुर गांव में रविवार को दारू के नशे में एक बेटा ने पिता को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया. घटना के बाद शराबी पुत्र फरार हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिता को सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि वरूणा रसलपुर के महेश्वर राय शनिवार को शराब बंदी के पक्ष में आयोजित मानव शृंखला में शामिल होने गये थे.
इससे नाराज उसके शराबी पुत्र ने रविवार को उन्हें पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया. हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तब महेश्वर राय का शराबी पुत्र फरार हो गया. लोगों ने बताया कि महेश्वर रविवार को शराब बंदी के पक्ष में आयोजित मानव शृंखला में शामिल होने गये थे. इससे उसका शराबी पुत्र नाराज था. लोगों ने बताया कि सुबह उनका पुत्र नशे की हालत में आया और यह कहते हुए पिटाई शुरू कर दी कि मानव शृंखला में क्यों गये थे. पुलिस उनका बयान नहीं ले पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










