बाहर सौ में बना सिपाही फर्जी सिपाही. गांव में दिखाता था धौंस

समस्तीपुर : 12 सौ रुपये खर्च कर वह सिपाही बन गया और गांव में धौंस जमाने लगा. यहां तक कि सिपाही के नाम पर उसके घर वालों ने पांच लाख रुपये दहेज पर उसकी शादी भी तय कर दी थी. लेकिन खरमास के कारण उसकी शादी नहीं हो पायी थी. राशि भुगतान के बाद मार्च […]
समस्तीपुर : 12 सौ रुपये खर्च कर वह सिपाही बन गया और गांव में धौंस जमाने लगा. यहां तक कि सिपाही के नाम पर उसके घर वालों ने पांच लाख रुपये दहेज पर उसकी शादी भी तय कर दी थी. लेकिन खरमास के कारण उसकी शादी नहीं हो पायी थी. राशि भुगतान के बाद मार्च महीने में शादी होनी थी. बात शनिवार रात सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी में आरपीएफ के हाथों गिरफ्तार फर्जी सिपाही विजय कुमार यादव की हो रही है. देर रात तक आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार के नेतृत्व में चली गहन
पूछताछ के बाद आरपीएफ ने विजय को जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. आरपीएफ की पूछताछ में जो बात उभर कर सामने आयी है, वह चौंकाने वाली है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एन मांझी बताते हैं कि विजय ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह दो वर्ष पूर्व दरभंगा के गोल्डेन टेलर में 11 सौ रुपये में पुलिस की वर्दी खरीदी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










