बिहार : समस्तीपुर में 802 बोतल विदेशी शराब जब्त

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के उजरियारपुर थाना अंतर्गत शंकर चौक के समीप सामान ढोने वाले एक वाहन से पुलिस ने आज 802 विदेशी शराब की बोतलें जब्त किया. दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस अधिकारी तथा प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 28 से गुजर रहे […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के उजरियारपुर थाना अंतर्गत शंकर चौक के समीप सामान ढोने वाले एक वाहन से पुलिस ने आज 802 विदेशी शराब की बोतलें जब्त किया. दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस अधिकारी तथा प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 28 से गुजर रहे सामान ढोने वाले एक वाहन से 47 कार्टन में रखे गये 750 मिली लीटर वाले 802 विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गयी हैं.
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन पर मौजूद दो व्यक्ति राजू दास और संतोष झा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










