दुधपुरा गांव से किशोरी का अपहरण

Published at :19 Jan 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
दुधपुरा गांव से किशोरी का अपहरण

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाने के दुधपुरा गांव से एक किशोरी कर अपहरण कर लिया गया. इस मामले में किशोरी के पिता के बयान पर चार लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में शिवा कुमार उसकी बहन प्रियंका कुमारी,संतोष पासवान व शिवा के मामा सभी न्यू कॉलोनी धर्मपुर को आरोपित किया गया है. आरोप है कि […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाने के दुधपुरा गांव से एक किशोरी कर अपहरण कर लिया गया. इस मामले में किशोरी के पिता के बयान पर चार लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में शिवा कुमार उसकी बहन प्रियंका कुमारी,संतोष पासवान व शिवा के मामा सभी न्यू कॉलोनी धर्मपुर को आरोपित किया गया है. आरोप है कि उक्त लोगों ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया. आरोप है कि घटना के बाद गुप्त सूचना पर जब वह शिवा के घर पर गए तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. पुलिस के अनुसार मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना प्रेमप्रसंग से जुड़ा लगाता है.

समस्तीपुर : छह दिनों की नवजात बेटी की छठी पूजा के दिन हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने आरोपित पिंकी देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पुलिस ने इस मामले में पिंकी के भैसूर रंजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है.
प्राथमिकी में पिंकी देवी पर बेटे की चाह में छह दिनों की नवजात बेटी की हत्या कर लाश को शौचालय की टंकी में डालने का आरोप लगाया गया है. इस घटना के कारण बुधवार को भी पूनास गांव में तरहझ्रतरह की चर्चा होती रही. गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि पिंकी ने बेटी के महत्व को नहीं समझा .
उन्होंने कहा कि इसी गांव की शिंजनी कुमार पेटियम की सीईओ बनाई गई है. शिंजनी की सफलता पर गांव के लोग फुले नहीं समा रहे हैं. शिंजनी पर गांव के लोगों का गर्व है. लेकिन पिंकी के इस कुकृत से गांव के लोग स्तभ हैं. बेटे की चाह रखने वाले लोगों को शिंजनी की सफलता से सीख लेनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन