मैजिक की ठोकर से बाइक सवार समेत दो लोग घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jul 2015 12:59 AM
विज्ञापन

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित जिला औद्योगिक प्रांगण के मुख्य मार्ग के निकट मंगलवार की सुबह मैजिक की ठोकर से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. ड्यूटी पर तैनात टाइगर मोबाइल मो.साजिद ने पहुंच कर जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. साथ ही घटना को […]
विज्ञापन
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित जिला औद्योगिक प्रांगण के मुख्य मार्ग के निकट मंगलवार की सुबह मैजिक की ठोकर से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. ड्यूटी पर तैनात टाइगर मोबाइल मो.साजिद ने पहुंच कर जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद मौके से वाहन समेत फरार हुए चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया. जख्मी युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी बालेश्वर प्रसाद चौरसिया के पच्चीस वर्षीय पुत्र संजीत कुमार चौरसिया के रुप में की गयी है.
जबकि दूसरे घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. संवाद प्रेषण तक घटना के बावत प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










