दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Updated at :15 Jul 2015 12:57 AM
विज्ञापन
दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर चौक से पुलिस ने दो अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधियों से जो जानकारी मिली है उससे पुलिस के कान खड़े हो गये हैं. सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो उसके निशाने पर जिले के एक चर्चित व्यवसायी या ठेकेदार थे. […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर चौक से पुलिस ने दो अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधियों से जो जानकारी मिली है उससे पुलिस के कान खड़े हो गये हैं. सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो उसके निशाने पर जिले के एक चर्चित व्यवसायी या ठेकेदार थे. हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.
पूछताछ के दौरान पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके आधार पर गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिये उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों में मुजफ्फरपुर जिले के पीयर ओपी क्षेत्र के शिवनगर निवासी विनोद कुमार और राजेश राय है.
सूत्रों का यह भी बताना है कि इलमासनगर चौक पर मंगलवार को दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी में अगर पुलिस सुस्ती नहीं दिखाती तो गिरोह का मास्टरमाइंड भी उसके हाथ लग जाता. लेकिन अति उत्साह में पुलिसकर्मियों ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का मौका गंवा दिया. सूत्रों की मानें तो मथुरापुर घाट से दोनों अपराधी ऑटो पर सवार होकर इलमासनगर पहुंचे थे.
जहां पहले से घात लगाये पुलिसकर्मियों ने ऑटो से उतरते वक्त ही दोनों को दबोच लिया. इससे मास्टरमाइंड सतर्क हो गया और मौका देखकर निकल गया. इसके बाद दूसरा मौका पुलिस को फिर मिला जब इन अपराधियों ने मास्टरमाइंड से मोबाइल पर बात की. लेकिन इस बार भी पुलिस चूक गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन