बिजली को ले अनशन पर बैठे रणधीर

Updated at :14 Jul 2015 7:07 PM
विज्ञापन
बिजली को ले अनशन पर बैठे रणधीर

मोहिउद्दीननगर . स्थानीय बाजार स्थित धर्मशाला में मंगलवार को समाज सेवी रणधीर भाई एवं कई लोगों ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर अनशन आरंभ कर दिया है ़ अनशनकारियों का कहना है कि सहायक विद्युत अभियंता को बार-बार आवेदन दिये जाने के बावजूद भी इस समस्या पर कोई अमल नहीं किया गया ़ बीते […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . स्थानीय बाजार स्थित धर्मशाला में मंगलवार को समाज सेवी रणधीर भाई एवं कई लोगों ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर अनशन आरंभ कर दिया है ़ अनशनकारियों का कहना है कि सहायक विद्युत अभियंता को बार-बार आवेदन दिये जाने के बावजूद भी इस समस्या पर कोई अमल नहीं किया गया ़ बीते 23 मई को रणधीर भाई ने विभाग के कार्यालय पर आत्मदाह की घोषणा की थी ़ऐसी घटना को रोकने के लिए 22 मई को थाना परिसर में सहायक विद्युत अभियंता इमरान अंसारी, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ सोहन राम, बीएओ नवलकिशोर सिंह, थानाध्यक्ष असगर इमाम की मौजूदगी में एक लिखित समझौता हुआ ़ जहां जून महीने के अंतिम सप्ताह से 24 घंटे बिजली देने की बात हुई थी ़ शाम के समय बिजली ट्रिपिंग को बंद करने की बात कही गयी थी ़ जब उक्त फैसले पर अमल नहीं हुआ तो अनशन का निर्णय लिया गया ़ अनशन करने वालों में राधाकृष्ण साह, राजाराम चौधरी, अमित सिंह, नवल किशोर सिंह, गया राय, भोला कुमार, अशोक राम आदि मौजूद थे ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन