मिर्जापुर में छात्र व शिक्षक नहीं जा रहे स्कूल

Updated at :27 Jun 2015 7:05 PM
विज्ञापन
मिर्जापुर में छात्र व शिक्षक नहीं जा रहे स्कूल

अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा इस ओर मारपीट, गोलीबारी व लूट की घटना से उत्पन्न हुई समस्याशाहपुर पटोरी. धमौन के मिर्जापुर स्थित नवसृजित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. पिछले तीन जून से ही इस स्कूल का संचालन भयवश अन्यत्र किया जा रहा है. इस माह लगातार […]

विज्ञापन

अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा इस ओर मारपीट, गोलीबारी व लूट की घटना से उत्पन्न हुई समस्याशाहपुर पटोरी. धमौन के मिर्जापुर स्थित नवसृजित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. पिछले तीन जून से ही इस स्कूल का संचालन भयवश अन्यत्र किया जा रहा है. इस माह लगातार विद्यालय परिसर के आसपास की भूमि को ले उत्पन्न विवाद, गोलीबारी, मारपीट एवं लूट की घटना के तीन प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है परन्तु अब तक किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. एचएम राकेश कुमार रंजन ने बताया कि तीन जून को जब शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था तो उसी वक्त कई लोग वहां आकर शौचालय के निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया. इस आशय की प्राथमिकी तीन जून को पटोरी थाने में दर्ज करा दी गयी थी. इसमें एचएम ने लिखा है कि निर्माण कार्य के लिए रखे गये 25 पैकेट सीमेंट, 80 किलो छड़, दो सेट लोहे का चौखट-पल्ला और 10 पैकेट टाइल्स लूट ले गये थे. 23 जून को हुई पुन: गोलीबारी में एक गुट के लोगों ने उक्त भूमि पर अपना दावा जताते हुए निर्माणाधीन शौचालय को पुन: तोड़ दिया था, साथ ही एमडीएम के लिए रखे गये चावल, शिक्षक उपस्थिति, कैश बुक, पोशाक व छात्रवृत्ति की पंजी व अन्य कई सामान लूट कर ले गये. इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश मिश्रित भय व्याप्त है. लोगों का आरोप है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन