ऑटो व पिकअप की टक्कर में आठ घायल

Updated at :27 Jun 2015 7:05 PM
विज्ञापन
ऑटो व पिकअप की टक्कर में आठ घायल

फोटो संख्या : 10 व 11समस्तीपुर-रोसड़ा पथ के विशनपुर चौक के निकट हुई घटनासभी घायलों को चिंताजनक स्थिति में डीएमसीएच किया गया रेफरप्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना से गुजरने वाली समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ स्थित विशनपुर चौक के निकट शनिवार को ऑटो व पिक अप वैन में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें आठ लोग घायल हो […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10 व 11समस्तीपुर-रोसड़ा पथ के विशनपुर चौक के निकट हुई घटनासभी घायलों को चिंताजनक स्थिति में डीएमसीएच किया गया रेफरप्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना से गुजरने वाली समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ स्थित विशनपुर चौक के निकट शनिवार को ऑटो व पिक अप वैन में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें आठ लोग घायल हो गये. गश्ती पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां से आरंभिक उपचार के बाद सभी घायलों की चिंताजनक स्थिति बताते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. घायलों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट निवासी राकेश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के मधुरी चौक निवासी रवींद्र दास की पत्नी सीमा कुमारी, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के फुलबडि़या गांव निवासी पिंटू श्रीवास्तव, नगर थाना क्षेत्र के मगरदही निवासी जोसेफ पीटर, विभूतिपुर थाना के माहे सिंघिया गांव निवासी राजीव यादव, राम कुमार, मुजफ्फरपुर जिला के सिमराहा निवासी मुकेश कुमार व विभूतिपुर फुलबडि़या के अजीत श्रीवास्तव शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार की दोपहर ऑटो समस्तीपुर से रोसड़ा की ओर जा रही थी. वहीं पिकअप वैन रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर आ रही थी. घटना स्थल के निकट दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इसमें सभी ऑटो सवार घायल हो गये. घटना के बाद पिक अप वैन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वहीं ऑटो चालक घायल है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना देकर सदर अस्पताल बुलाया. साथ ही रेफर हुए घायलों को दरभंगा भेजने में मदद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन