सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया युवक

फोटो संख्या : 9नगर पुलिस ने कचहरी परिसर से युवक को दबोचासदर अस्पताल से 22 जून को हुई बाइक चोरी का मामलासमस्तीपुर. नगर पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कचहरी परिसर से एक युवक को हिरासत में लिया. जिसे शनिवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये युवक की […]
फोटो संख्या : 9नगर पुलिस ने कचहरी परिसर से युवक को दबोचासदर अस्पताल से 22 जून को हुई बाइक चोरी का मामलासमस्तीपुर. नगर पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कचहरी परिसर से एक युवक को हिरासत में लिया. जिसे शनिवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गये युवक की पहचान स्व. कृष्ण कुमार सिंह के पुत्र दिग्विज सिंह के रूप में हुई है. यह रोसड़ा वार्ड नंबर 15 का रहने वाला है. नगर पुलिस का कहना है कि गत 22 जून को सदर अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक की चोरी हो गयी थी. इसका पूरा फूटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था. पुलिस ने उसे खंगाल कर उसकी तसवीर निकाल ली. साथ ही टाइगर मोबाइल को इसकी प्रति उपलब्ध करा दी गयी. साथ ही संदेहास्पद लोगों पर पूरी निगाह रखने का आदेश दिया गया. पुलिस अभी उसकी तलाश में थी ही कि शुक्रवार को अचानक कचहरी परिसर में दिग्विज पर पुलिस की नजर पड़ी. इसकी संदेहास्पद गतिविधि को देख कर टाइगर मोबाइल ने जेब में रखी तसवीर से इसका मिलान किया तो शक्ल हूबहू मिल गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है. हालांकि सदर अस्पताल परिसर से चोरी गयी बाइक को लेकर क्या कुछ पता चला इसका खुलासा नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










