डीएम ने डीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण

समस्तीपुर. जिला पदाधिकारी एम. रामचंद्रुडू की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक हुई. इसमें सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत विकलांग व्यक्तियों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण को लेकर चारो अनुमंडल से योग्य लाभुकों की सूची सदर अनुमंडल एवं रोसड़ा अनुमंडल से उपलब्ध नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अविलंब सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.पेंशन […]
समस्तीपुर. जिला पदाधिकारी एम. रामचंद्रुडू की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक हुई. इसमें सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत विकलांग व्यक्तियों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण को लेकर चारो अनुमंडल से योग्य लाभुकों की सूची सदर अनुमंडल एवं रोसड़ा अनुमंडल से उपलब्ध नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अविलंब सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.पेंशन राशि के वितरण से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश सहायक निदेशक को दिया गया. डीपीओ को मुख्यालय से बिना अनुमति के बाहर चले जाने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया. जिला नजारत पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिला के मुख्य विभागों द्वारा किन किन बैंकों में खाता संधारित है, विवरण दें तथा सरकारी कार्य के संचालन में बैंकों के योगदान एवं भूमिका के बारे में जानकारी एसडीसी (बैंकिंग) देंगें ताकि डीएलसीसी की बैठक में बैंकोे की स्थिति के बारे में समीक्षा की जा सके. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में डीलर की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन प्रकाशन हेतु सूचना एवं जनझ्रसम्पर्क विभाग, पटना भेज दिया गया है. कार्यपालक अभियंता (पीएचइडी) को निर्देश दिया गया कि जहां शौचालय निर्माण कार्य पूरा हो गया है तो उसका जांच कर एवं फोटोग्राफी कर एसडीएम से चेक वितरण करा दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










