सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत

Published at :25 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत

फोटो संख्या :10* ट्रक व बाइक की टक्कर में घटनास्थल पर हुई मौत, साथी रेफर* मृतक लाइन होटल पर भोजन करने बाइक से जा रहा था * पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजादलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित थाने के बल्लोचक पेट्रोल पंप के सामने ट्रक व बाइक की टक्कर में फल विक्रेता बाइक सवार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या :10* ट्रक व बाइक की टक्कर में घटनास्थल पर हुई मौत, साथी रेफर* मृतक लाइन होटल पर भोजन करने बाइक से जा रहा था * पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजादलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित थाने के बल्लोचक पेट्रोल पंप के सामने ट्रक व बाइक की टक्कर में फल विक्रेता बाइक सवार रामबाबू पासवान उर्फ विक्कू (30) की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना 24 मार्च की रात करीब साढे 11 बजे घटी. हादसे में बाइक सवार दो युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जख्मी हालत में अनुमंडल अस्पताल में लाया. जहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके साथी युवक लोकनाथपुर गंज के शिवनाथ पासवान के पुत्र बैजू पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मृतक भी उसी मुहल्ले के हरिनारायण पासवान का पुत्र बताया जाता है. अवर निरीक्षक शंकर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बावत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक मुसरीघरारी की तरफ जा रहे थे. इसी क्रम में पीछे से आ रही ट्रक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गये. वहीं बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में ट्रक एनएच 28 स्थित गड्ढे में पलट गयी. वहीं अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि रामबाबू 32 नंबर गुमटी के समीप अपनी फल दुकान चलाता है. मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद उसके साथी बुलाकर ले गये. तब वह अपनी बाइक से उनके साथ भोजन करने एनएच 28 स्थित लाइन होटल गया था. इसी दौरान घटना घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन