वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

Published at :25 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

रात में छापेमारी के दौरान घटी घटनावारिसनगर. थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में मंगलवार की रात वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इसमें पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आयी है. घटना के बाद पुलिसकर्मी बैरंग वापस लौट गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के एक […]

विज्ञापन

रात में छापेमारी के दौरान घटी घटनावारिसनगर. थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में मंगलवार की रात वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इसमें पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आयी है. घटना के बाद पुलिसकर्मी बैरंग वापस लौट गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के एक मामले में मंगलवार की रात सअनि विजय शंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस कुसैया गांव निवासी मुकेश राय के घर छापेमारी करने पहुंची थी. इसी क्रम में जैसे ही पुलिस ने आरोपित के घर पर दस्तक दी. आरोपित के पिता उपेंद्र राय और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया. इससे कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोंटे आयी. जब तक पुलिस कुछ समझ पाती इसी बीच आरोपी मुकेश राय वहां से भाग निकला. इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गयी. इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें मुकेश राय उपेन्द्र राय, राजेश राय सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन