मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय

दलसिंहसराय. बिहार लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन नगर पंचायत इकाई की बैठक बुधवार को नपं कार्यालय परिसर में हुई. अध्यक्षता हरिश्चंद्र पोद्दार ने की. इसमें दैनिक वेतन, संविदा व अनुबंध पर वर्षो से कार्यरत अस्थायी कर्मियों की सेवा नियमित करने तथा अवैध ढंग से की जा रही नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी. साथ […]
दलसिंहसराय. बिहार लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन नगर पंचायत इकाई की बैठक बुधवार को नपं कार्यालय परिसर में हुई. अध्यक्षता हरिश्चंद्र पोद्दार ने की. इसमें दैनिक वेतन, संविदा व अनुबंध पर वर्षो से कार्यरत अस्थायी कर्मियों की सेवा नियमित करने तथा अवैध ढंग से की जा रही नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी. साथ ही स्वीकृत पदों के विरुद्ध खाली पदों पर अविलंब स्थायी नियुक्ति करने, अनुकंपा लाभ देने, छठा वेतन लागू करने व सेवानिवृत्ति कर्मी को पेंशन लागू करने समेत अन्य मांग उठायी गयी. इसको लेकर संबंधित कार्यालय व विभाग को मांग पत्र देने व मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया. इसके अलावे पांच अप्रैल को अगली बैठक की बात कही गयी. मौके पर रामसुदिष्ट चौधरी, प्रकाश राम, इजहार हुसैन, सुमन प्रसाद, अरुण रजक, शशिबाला समेत अस्थायी व अनुबंधित कर्मी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










