भाजपा बनायेगी बड़ा परिवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2015 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

गोविंदपुर: भाजपा राजनैतिक स्तर पर एक बड़े परिवार के निर्माण की योजना में जुटे हैं. यह परिवार दुनिया का सबसे राजनैतिक परिवार होगा. उक्त बातें भाजपा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ना आज […]
विज्ञापन
गोविंदपुर: भाजपा राजनैतिक स्तर पर एक बड़े परिवार के निर्माण की योजना में जुटे हैं. यह परिवार दुनिया का सबसे राजनैतिक परिवार होगा. उक्त बातें भाजपा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ना आज आम लोगों की चाहत बनी है. ऐसा भरोसेमंद केंद्रीय नेतृत्व के कारण हुआ है. इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर जो संदेश दिया उसका बेहतर लाभ पार्टी को मिलने वाला है. इन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायतों पर एसएफसी के प्रबंधक को फटकार लगायी. बताया जाता है स्थानीय किसानों ने धान खरीद में अनियमितता की बात कही थी.
लोगों की शिकायतों पर इन्होंने पीडीएस दुकानों के सही संचालन को लेकर भी आपूर्ति पदाधिकारी को भी निर्देश दिया. स्थानीय दरमनियां बाजार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनय सिंह, लोजपा के अजीत यादव, रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामश्रय सिंह आदि लोगों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










