मेंथा अनुदान वितरण में बरती गयी अनियमितता : पूर्व विधायक

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड मंे मेंथा अनुदान वितरण मंे काफी अनियमितता बरती गयी है. इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग कराने की बात कहते हुए पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि प्रखंड के कृषिकर्मी अपने चहेते लोगों को इसका लाभ देकर राशि गबन करने का अनुमान लगाया है. पूर्व विधायक श्री पुष्पम ने कहा कि अनुदान […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड मंे मेंथा अनुदान वितरण मंे काफी अनियमितता बरती गयी है. इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग कराने की बात कहते हुए पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि प्रखंड के कृषिकर्मी अपने चहेते लोगों को इसका लाभ देकर राशि गबन करने का अनुमान लगाया है. पूर्व विधायक श्री पुष्पम ने कहा कि अनुदान की राशि का वितरण सही किसानों के बीच न देकर कागज पर ही खेती करने वाले किसानों के बीच मेंथा अनुदान की राशि का वितरण करवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस तरह के अनुदान की राशि का वितरण करने मे पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए. सभी के स्थल निरीक्षण के बाद ही किसानों को राशि उपलब्ध करवाया जाना चाहिए ताकि सही किसानों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत विभागीय पदाधिकारी से मिलकर करेंगे और जांच करवाने की मांग करते हुए दोषी कर्मी पर कारवाई की मांग करेंगे. इस बाबत पूछे जाने पर जिला उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार झा ने बताया कि उन्हें भी इसकी शिकायत मिली थी शिकायत मिलने के बाद ही वितरण का कार्य रोक दिया गया है. स्थल निरीक्षण के पश्चात ही अनुदान की राशि किसानों के बीच उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन