गणित का डर दूर करेगा सीबीएसइ

Updated:
विज्ञापन

16 से 22 दिसंबर तक स्कूलों में गणित में रु चि बढ़ाने के लिए होंगे कार्यक्र मबोर्ड ने स्कूलों को पांच दिनों के कार्यक्र म का भेजा पत्रप्रतिनिधि, समस्तीपुरगणित के सवालों से छात्र-छात्राएं बहुत परेशान होते हैं. उन्हें हल करने के प्रयास में कई पन्ने काले हो जाते हैं. पर, अब छात्रों को गणित के […]

विज्ञापन

16 से 22 दिसंबर तक स्कूलों में गणित में रु चि बढ़ाने के लिए होंगे कार्यक्र मबोर्ड ने स्कूलों को पांच दिनों के कार्यक्र म का भेजा पत्रप्रतिनिधि, समस्तीपुरगणित के सवालों से छात्र-छात्राएं बहुत परेशान होते हैं. उन्हें हल करने के प्रयास में कई पन्ने काले हो जाते हैं. पर, अब छात्रों को गणित के सवाल परेशान नहीं करेंगे. सीबीएसइ की ओर से उनके लिए अच्छी खबर है. सीबीएसइ गणित को लेकर बच्चों के डर को खत्म करने जा रहा है. गणित में बच्चों की रु चि बढ़ाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ग्रोइंग एप्टीटूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत अगले सप्ताह से स्कूलों में कई गतिविधियां चलायी जायेंगी. इस संबंध में सीपीएस के निदेशक मो. आरिफ ने बताया कि आगामी 22 तारीख को महान गणतिज्ञ रामानुजम की जयंती है. उन्हें याद करने के साथ ही गणित को रोचक बनाने के उद्देश्य से स्कूलों में 16 से 22 दिसंबर तक गणित पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश सीबीएसइ ने दिए हैं. इस दौरान 16 दिसंबर को प्रख्यात वैज्ञानिकों का गणित पर व्याख्यान, 17 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता, 19 को इनोवेशन पर शिक्षकों और छात्रों के अनुभवों को बांटना, 20 को विज्ञान प्रसार द्वारा बनाई फिल्मों की स्क्र ीनिंग और 22 दिसंबर को ओरिगेमी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह इस आयोजन में सक्रि य भागीदारी निभाएं. साथ ही, गतिविधियों की रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें. बोर्ड के इस प्रयास से सूबे के ऐसे छात्र-छात्राओं को फायदा होगा जो गणित से दूर भागते हैं और इंटर में गणित को छोड़ कॉमर्स अथवा आर्ट्स विषयों की पढ़ाई में लग जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन