केंद्र सरकार किसान मजदूरी विरोधी : भाकपा
विद्यापतिनगर. भाकपा के बाजिदपुर शाखा सम्मेलन प्रखंड के फरसा चौक पर संपन्न हुआ़ आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की़ इस अवसर पर अंचल सचिव कैलाश प्रसाद राय एवं रामवरण दास के नेतृत्व में इप्टा के कलाकारों ने जनवादी गीत गाये़ इससे माहौल भाकपामय हुआ़ मौके पर आयोजित आम सभा को संबोधित कर रामविलास […]
विद्यापतिनगर. भाकपा के बाजिदपुर शाखा सम्मेलन प्रखंड के फरसा चौक पर संपन्न हुआ़ आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की़ इस अवसर पर अंचल सचिव कैलाश प्रसाद राय एवं रामवरण दास के नेतृत्व में इप्टा के कलाकारों ने जनवादी गीत गाये़ इससे माहौल भाकपामय हुआ़ मौके पर आयोजित आम सभा को संबोधित कर रामविलास राय विमल ने केंद्र की सरकार को कारपोरेट परस्त तथा किसान मजदूर विरोधी बताया़ सरकार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बजरंग दल आदि हिंदू संगठनांे के बढ़ते दबाव पर चिंता जताते हुए मनरेगा एवं इंदिरा आवास में कटौती को जन विरोधी कहा़ वक्ताओं ने बिहार सरकार से डीबी बंधोपाध्याय समिति की अनुशंसा को लागू करने, भूमिहीनों को बासगीत परचा देने, गरीबांे को पक्का मकान, राशन कार्ड दिये जाने की मांग की़ सभा को अंचल सचिव कैलाश प्रसाद राय, देवेंद्र मल्लिक, भागवत प्रसाद सिंह, रामवरण दास ने संबोधित किया़ सर्व सम्मति से लालो पासवान शाखा सचिव एवं प्रदीप महतो सहायक सचिव चुने गये़ इससे पहले झंडोत्तोलन राम विलास राय विमल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










