रेलमंडल को मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर : भारतीय रेल की ओर से पूर्व मध्य रेलवे की समस्तीपुर रेल मंडल को बेस्ट इंनोवेशन के लिये सर्टिफिकेट ऑफ एक्सेलेंस से पुरस्कृत किया गया है. सोमवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने यह सर्टिफिकेट टीम को दिया. इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के पूर्व मंडल रेल प्रबंधक […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : भारतीय रेल की ओर से पूर्व मध्य रेलवे की समस्तीपुर रेल मंडल को बेस्ट इंनोवेशन के लिये सर्टिफिकेट ऑफ एक्सेलेंस से पुरस्कृत किया गया है. सोमवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने यह सर्टिफिकेट टीम को दिया. इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के पूर्व मंडल रेल प्रबंधक आरके जैन के साथ ही सीनियर डीएमई यांत्रिक दिलीप कुमार व दरभंगा के स्टेशन डायरेक्टर बलराम को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
समस्तीपुर रेल मंडल को यह पुरस्कार बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के 24 कोच को मिथिला पेंटिंग से उकरने के लिये दिया गया है. बेस्ट इंनोवेशन की श्रेणी में रेल मंडल को तृतीय पुरस्कार दिया गया है. इसके अलावा इसी श्रेणी में कोटा डिवीजन को केबल रुट लोकेटर के माध्यम से ट्रैक सर्किट फेल्योर पता तेजी से लगाने के लिये व रॉबोटिक प्रोग्राम के लिये राय बरेली कोच कारखाना के साथ संयुक्त रुप से दिया गया है.
जबकि पहले स्थान पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया डिविजन को हनी बी साउंड व दूसरे स्थान के लिये दिल्ली डिवीजन को आरओएमटी मॉडल अपनाकर दिल्ली, नई दिल्ली व हजरत निजामउद्दीन के क्लॉक रुम के संचालन के लिये दिया गया है. दूसरे स्थान पर सारथी के विकास के लिये कोटा डिवीजन के इलेक्ट्रिक लोकोमेटिव शेड रही है. बताते चलें कि रेलवे बोर्ड की ओर से एक्सक्युटिव डायरेक्टर की कमेटी बेस्ट इंनोवेशन के लिये चयन करती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन