ट्रेन से कटकर वैशाली के अधेड़ की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर के बहुआरा निवासी जवाहर राम के रूप में की गयी है. जीआरपी पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी है. जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर जंक्शन […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार को 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर के बहुआरा निवासी जवाहर राम के रूप में की गयी है. जीआरपी पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी है. जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या तीन के पश्चिमी फुट ओवरब्रिज के पास घटी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी थी. इस दौरान ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिल गया. ट्रेन पकड़ने के लिए जवाहर दौड़ा. चढ़ने के क्रम में उसका पांव फिसल गया. जब तक आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश करते, वह ट्रेन के नीचे पटरियों पर चला गया, जिससे उसके दोनों पैर कमर से कट गये.
चेहरा भी बीच में कट गया. मौत की सूचना मिलते ही जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि ट्रेन के नीचे यात्री को आते देखकर गार्ड ने बचाने की कोशिश की. मगर वह कामयाब नहीं हो पाया. इस बीच, कंट्रोल की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर लिया. इसके बाद उसके पास के कागजात से मृतक की पहचान की जा सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










