वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों से बरामद किये Rs 5.30 लाख

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के आदेश पर शहर में सोमवार को सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा चौर में पुलिस ने एक बाइक से जा रहे दो युवक को रोका. उसके पास से चेकिंग के दरम्यान डेढ़ लाख रुपये बरामद किए गए. […]
समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के आदेश पर शहर में सोमवार को सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा चौर में पुलिस ने एक बाइक से जा रहे दो युवक को रोका. उसके पास से चेकिंग के दरम्यान डेढ़ लाख रुपये बरामद किए गए.
पुलिस ने तत्काल उस युवक को रोक लिया. पकड़ा गया युवक मोहनपुर का विजय कुमार बताया जाता है. पुलिस पकड़े गए रुपये की जांच में जुटी है. रुपये के साथ पकड़े गए युवक के अनुसार वह आईएमसी का डिस्ट्रीब्यूटर है. दुकान का पैसा सोमवार को वह बैंक में जमा करने जा रहा था. इधर, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के रामबाबू चौक, स्टेशन रोड आदि जगहों पर वाहनों की जांच की.
वहीं, मगरदही घाट पर वाहन चेकिंग के दौरान नगर थानाध्यक्ष सियाराम प्रसाद ने मुसरीघरारी थाना के बखरी बुजुर्ग गांव निवासी सुधीर कुमार पाल को 3.80 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद रुपये का सत्यापन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










