बिहार संपर्क क्रांति सहित आधा दर्जन ट्रेनों की डॉग स्क्वाॅयड टीम ने की जांच

Published at :20 Mar 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार संपर्क क्रांति सहित आधा दर्जन ट्रेनों की डॉग स्क्वाॅयड टीम ने की जांच

समस्तीपुर : होली को देखते हुए आरपीएफ ने मंगलवार को जंक्शन के साथ ही चलती ट्रेनों में जांच अभियान चलाया. सुबह-सवेरे दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्वान दस्ता टीम ने जांच अभियान चलाया गया. आरपीएफ के श्वान दस्ते में शामिल रॉकी व माइकल ने सबसे […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : होली को देखते हुए आरपीएफ ने मंगलवार को जंक्शन के साथ ही चलती ट्रेनों में जांच अभियान चलाया. सुबह-सवेरे दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्वान दस्ता टीम ने जांच अभियान चलाया गया. आरपीएफ के श्वान दस्ते में शामिल रॉकी व माइकल ने सबसे पहले ट्रेन की एसी बोगी की जांच शुरू की.

इस दौरान दोनों ट्रेनों की चप्पे-चप्पे की जांच की गयी. डाग स्कावयड के जांच अभियान को देखते हुए यात्री अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे. श्वान दस्ते ने बिहार संपर्क व पटना इंटरसिटी के बाद सहरसा सवारी गाड़ी, सीवान पैसेंजर आदि ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. ट्रेनों की जांच के बाद सभी प्लेटफार्म की कोने-कोने की जांच की गयी.
टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, सर्कुलेटिंग एरिया आदि जगहों की भी जांच श्वान दस्ते ने की. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मो. आलम अंसारी ने बताया कि होली को लेकर यह जांच अभियान चलाया गया. मौके पर चंदन कुमार सिंह, दीपक कुमार, राजीव कुमार, विरेंद्र कुमार, राजीव कुमार यादव, अली हसन, रघुनंदन यादव, रौशन मिश्रा, ज्योति आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन