व्यवसायी को गोली मार 40 हजार की लूट

समस्तीपुर : शहर के घोषलेन गली में मंगलवार की शाम अपराधियों ने सरेआम एक गल्ला व्यवसायी को गोली मार कर 40 हजार रुपया छीन लिया. अपराधी दो की संख्या में थे और घटना को अंजाम देकर पैदल ही निकल गये. बाद में मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सड़क पर लहूलुहान होकर गिरे जख्मी व्यवसायी को […]
समस्तीपुर : शहर के घोषलेन गली में मंगलवार की शाम अपराधियों ने सरेआम एक गल्ला व्यवसायी को गोली मार कर 40 हजार रुपया छीन लिया. अपराधी दो की संख्या में थे और घटना को अंजाम देकर पैदल ही निकल गये. बाद में मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सड़क पर लहूलुहान होकर गिरे जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी़.
जख्मी व्यवसायी की पहचान ताजपुर के अग्रवाल टोला निवासी सुनील कुमार (60) के रूप में की गयी है़, वह ताजपुर में गल्ला का व्यवसाय करते हैं और समस्तीपुर के चार व्यवसायियों के यहां मंगलवार को तगादा कर पैदल ही गुदरी की ओर जा रहे थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




