समस्तीपुर : मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खानपुर (समस्तीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता मंदबुद्धि की है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने मामले की जांच की. पीड़िता को पुलिस ने इलाज के लिए […]
विज्ञापन
खानपुर (समस्तीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता मंदबुद्धि की है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने मामले की जांच की. पीड़िता को पुलिस ने इलाज के लिए खानपुर पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.
घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता स्पष्ट बोल पाने में सक्षम नहीं है. लोगों की मानें तो लड़की के चिल्लाने पर जब लोग दौड़े, तो घटना का एहसास हुआ. बताया जा रहा है कि लोगों ने आरोपित युवक को दबोच लिया था, लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










