समस्तीपुर : मौत से आक्रोशित भाई ने बहनोई की गर्दन काटी

Updated at : 03 Aug 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : मौत से आक्रोशित भाई ने बहनोई की गर्दन काटी

समस्तीपुर : उजियारपुर थाने के महिसारी गांव में गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद में एक महिला के सल्फास खा कर आत्महत्या कर लिये जाने के बाद जमकर बवाल हुआ. मृतका के मैके वालों ने महिला के पति एवं ससुराल वालों की जमकर पिटाई कर दी. वहीं मृतका के एक भाई ने गुस्से में बहनोई का […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : उजियारपुर थाने के महिसारी गांव में गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद में एक महिला के सल्फास खा कर आत्महत्या कर लिये जाने के बाद जमकर बवाल हुआ. मृतका के मैके वालों ने महिला के पति एवं ससुराल वालों की जमकर पिटाई कर दी. वहीं मृतका के एक भाई ने गुस्से में बहनोई का हंसिया से गला काट डाला.

इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने मैके वालों को घेर कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंचे दलसिंहसराय के डीएसपी कुंदन कुमार एवं उजियारपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. महिसारी निवासी संजय साहनी का पत्नी रेखा देवी के साथ विवाद हो गया था.

गुस्से में पत्नी ने सल्फास खा कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना रेखा के मैके वालों को लगी तो वहां से रेखा के भाई कुलदीप और चंदन के साथ काफी संख्या में लोग आ पहुंचे. इसके बाद बवाल शुरू हो गया.उधर, पुलिस ने घटनास्थल से खून सना हंसिया और सल्फास की कई गोलियां बरामद की हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन