रोसड़ा के एसडीएस विद्या मंदिर में प्राचार्य की कुर्सी विवाद में फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 12:42 AM
रोसड़ा : रोसड़ा के बटहा गांव स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जंग छिड़ गया. लोक शिक्षा समिति द्वारा नियुक्त प्रिंसिपल देवानंद दूरदर्शी को हटाकर कुर्सी पर काबिज होने के लिए विद्यालय की एक शिक्षिका रंजना अचानक प्रिंसिपल के कार्यालय में पहुंच गयीं. प्रिंसिपल से नोकझोंक करते […]
रोसड़ा : रोसड़ा के बटहा गांव स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर जंग छिड़ गया. लोक शिक्षा समिति द्वारा नियुक्त प्रिंसिपल देवानंद दूरदर्शी को हटाकर कुर्सी पर काबिज होने के लिए विद्यालय की एक शिक्षिका रंजना अचानक प्रिंसिपल के कार्यालय में पहुंच गयीं.
प्रिंसिपल से नोकझोंक करते हुए कुर्सी से हटाने एवं विद्यालय से बाहर जाने की बात कह कर रंजना प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठना चाह रही थीं. प्रिंसिपल के इनकार करने पर मुख्य ट्रस्टी एनके सिंह समेत 20-25 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने प्रिंसिपल को जबरन कुर्सी से खींचकर हटाने लगे. इसी क्रम में मारपीट शुरू हो गयी. कार्यालय के टेबल के शीशे तोड़ डाले.
प्रिंसिपल ने बताया कि मुख्य ट्रस्टी एवं उनके आदमियों ने करीब करीब छह राउंड फायरिंग की. जिससे स्कूल के शिक्षक समेत छात्र-छात्राएं दहशत में आ गये.
प्रिंसिपल के बचाव में आये छात्रों के साथ भी मारपीट हुई. जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में छात्र अमित अमरनाथ, रचित कृष्ण, शिवराज, ऋषभ कुमार, प्रिंस कुमार, अंकित आनंद समेत प्रिंसिपल देवानंद दूरदर्शी, ट्रस्टी विनोद कुमार, पंसस सुरेश प्रसाद सिंह एवं शिक्षिका रंजना शामिल हैं. घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने स्कूल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. परंतु छात्रों एवं अन्य लोगों के आक्रोश को शांत करने में नाकाम रहे. इसके बाद हसनपुर, सिंधिया, खानपुर समेत जिले की पुलिस विद्यालय परिसर पहुंची.
तब जाकर लोग शांत हुए. करीब छह घंटे बाद कमरे में बंद मुख्य ट्रस्टी समेत 12 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आयी. एएसपी विजय कुमार ने छात्रों एवं लोगों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने विद्या भारती के सचिव दिलीप कुमार झा एवं सह सचिव नकुल कुमार शर्मा से बातचीत के क्रम में बताया कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर स्कूल को तत्काल बंद करने का आदेश प्राप्त हुआ है.
स्कूल में उपस्थित बच्चों को सकुशल घर पहुंचाने का भी उन्होंने निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रशेखर ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, सीआइ सत्येंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष एचएन सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










