ePaper

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की महिला टीम का होगा गठन

Updated at : 23 Mar 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की महिला टीम का होगा गठन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की महिला टीम का होगा गठन

विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की हुई समीक्षा बैठक सहरसा. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की समीक्षा बैठक रविवार को अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल में महासभा के मार्गदर्शक मंडल सदस्य शिक्षाविद् चंद्रशेखर झा की अध्यक्षता, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक चंदन मिश्रा के संचालन व अरविंद झा महादेव के संयोजन में संपन्न हुई. समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक मंडल सदस्य पूर्व प्राचार्य डॉ केएस ओझा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. जिसके बाद महासभा के अवधेश झा अवध ने एक कविता स्व. डॉ केएस ओझा के समाज में दिए योगदान पर समर्पित की. जिसके बाद मार्गदर्शक मंडल सदस्य अरविंद झा महादेव, रणविजय झा, अवधेश झा अवध, पैक्स अध्यक्ष सुमन झा, गजमोहन झा, श्यामल किशोर ठाकुर व महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह कोशी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा ने महासभा के विगत दो महीने के कार्ये की समीक्षा की. जिसमें महासभा के जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय, जिला सहायक प्रभारी अंशु मिश्रा, अंशु झा, अखिलेश झा, संतोष झा एवं गौरीशंकर ठाकुर ने बताया कि गठित जिला कार्यकारिणी द्वारा अभी तक रामपुर, तीरी, सिलेट, कबैला रहुआ, सिहौल, बाड़ा, एकाढ एवं सहरसा नगर के वार्ड 20 में बैठक आयोजित की जा चुकी है. अधिकतर गांवों में महासभा के कार्यकारिणी का भी गठन पूर्ण हो चुका है. समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की महिला टीम गठन के लिए गहन चर्चा की गयी एवं महिला टीम के गठन के लिए सर्वसम्मति से बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता अनुजा मिश्रा को महिला संगठन प्रभारी का दायित्व सौंपा गया. साथ ही जल्द से जल्द हरेक गांवों सहित नगर निगम के हरेक वार्डों में महासभा के इकाई गठन पर जोर दिया गया. समीक्षा बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने महासभा के सदस्यता कार्यक्रम एवं सदस्यता शुल्क को लेकर विचार दिया. प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने सभी गांवों एवं नगर के हरेक वार्डों, हरेक मुहल्लों में महासभा के इकाई गठन के बाद ही सदस्यता अभियान कघ बातों का प्रस्ताव दिया. समीक्षा बैठक में विभिन्न गांवों से आए दिलीप कुमार झा दर्दी, अमित झा, प्रमोद कुमार झा, संतोष कुमार झा, संजीव कुमार झा, सुरज कात्यायन, आशुतोष कुंवर, संजय कुमार झा, ब्रजेश राय, नितेश कुमार झा, रितेश कुमार, राजु कुमार, सुरज झा, ब्रजेश कुमार, मंतोष कुमार, मोनू झा,सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन