ePaper

घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

Updated at : 29 Dec 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों घरेलू विवाद में महिलाओं पर अत्याचार का मामला बढ़ता जा रहा हैं. ऐसा ही एक क्षेत्र के राजघाट गांव से सामने आया हैं. जहां ससुराल में महिला को उसके ही सास, ससुर और देवर ने घरेलू विवाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार राजघाट गांव में महिला प्रियंका कुमारी पति दयानंद दास को दो माह पूर्व एक शिशु को जन्म दिया. जिसका तबीयत खराब रहने के कारण प्रियंका कुमारी अपने घर का काम काज समय से नहीं कर पा रही थी. जबकि महिला के पति दयानंद दास घर से बाहर रहते हैं. इसी बीच भोजन बनाने में देरी से उसके घर में विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रियंका कुमारी के सास रुक्मिणी देवी, ससुर मणिकांत दास और देवर छोटू कुमार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया, जिससे महिला प्रियंका कुमारी मामूली रूप से जख्मी भी हो गयी. घटना के बाद वह अपने पिता राकेश दास, मां इंदु देवी आदि के साथ सोमवार को थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को लिखित रूप से देते हुए तीनों के विरुद्ध शिकायत की. इधर तीनो आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. प्रियंका कुमारी के पिता ने बताया कि इसके पूर्व भी घरेलू विवाद में उसे पेट्रोल से छिड़क कर हत्या कर देने की धमकी सास ससुर और देवर के द्वारा दिया गया था. तब से ही वह काफी परेशान और डर-डर कर ससुराल में रह रही हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन