ePaper

गेंहू बीज बोने से खेतों में नहीं आया अंकुरन, कृषि विभाग से मुआवजे की मांग

Updated at : 17 Dec 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
गेंहू बीज बोने से खेतों में नहीं आया अंकुरन, कृषि विभाग से मुआवजे की मांग

कृषि विभाग से अनुदानित दर पर गेहूं का बीज खरीदकर बुआई करने के बाद अंकुरन नहीं आने से किसान पूरी तरह मायूस हैं.

विज्ञापन

सौरबाजार. कृषि विभाग से अनुदानित दर पर गेहूं का बीज खरीदकर बुआई करने के बाद अंकुरन नहीं आने से किसान पूरी तरह मायूस हैं. किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर बीज कंपनी पर कार्रवाई करते उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है. सौरबाजार प्रखंड के कांप पश्चिमी पंचायत के किसान मनीष कुमार, सुभाष चंद्र यादव, कुनाल यादव, तिरी पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी नारायण यादव, श्रवण यादव, चंद्र किशोर यादव, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि वे सभी कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर संबंधित दुकान से गेहूं का बीज खरीद कर खेतों में बोए थे, लेकिन आठ से दस दिन गुजर जाने के बाद भी बीज में अंकुरन नहीं आया है. जिसके बाद फिर से दोबारा बीज बोने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मामले की जानकारी किसानों द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश को दिये जाने पर उन्होंने बुआई हुए खेतों में पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद विभाग के वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजने की बात कही. कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि किसानों से शिकायत मिलने के बाद जांच की गयी एवं बीज को जांच के लिए भेजा गया है. अंकुरन नहीं आने पर सरकार द्वारा अनुदानित मूल्य पर बीज खरीदकर बुआई करने वाले किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन