आवागमन की गंभीर समस्याओं को लेकर वार्ड चार निवासियों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
आवागमन की गंभीर समस्याओं को लेकर वार्ड चार निवासियों ने की बैठक

आवागमन की गंभीर समस्याओं को लेकर वार्ड चार निवासियों ने की बैठक

विज्ञापन

डीएम को आवेदन देने का निर्णय सहरसा. पोलिटेक्निक ढ़ाला के पश्चिम स्थित आबादी की आवागमन की गंभीर समस्याओं पर वार्ड चार के स्थानीय निवासियों की बैठक शुक्रवार को कोसी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में हुई. बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया व वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्य सुरक्षित व वैध आवागमन मार्ग के अभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की. स्थानीय लोगों ने स्थल पर ले जाकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चे, महिलाएं व वृद्धजन रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं. जो ना केवल अवैध है बल्कि अत्यंत खतरनाक भी है. यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है. इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा गया. लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है. श्री झा ने कहा कि यह समस्या सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा के अधिकार से जुड़ी हुई है. प्रशासन का दायित्व है कि वह शीघ्र सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराये. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस जनसमस्या को जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के समक्ष गंभीरता से उठाया जायेगा एवं आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय में भी प्रभावी पहल की जायेगी. बैठक के अंत में स्थानीय निवासियों द्वारा एक आवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करने का निर्णय लिया गया. जिसमें सुरक्षित सड़क निर्माण, भूमि अधिग्रहण एवं अस्थायी सुरक्षा उपायों की मांग की गयी. बैठक में नलिनीकांत झा, परितोष सरकार, संजय चौहान, उमेश यादव, शंकर सिंह, कल्याण राय, प्रदीप कुमार झा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में मौजूद थी. सभी ने कोशी विकास संघर्ष मोर्चा से इस जनसमस्या के समाधान के लिए सक्रिय पहल करने का अनुरोध किया एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन