अनियंत्रित स्कार्पियो आयुक्त आवास से टकरायी, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कार्पियो आयुक्त आवास से टकरायी, कोई हताहत नहीं

अनियंत्रित स्कार्पियो आयुक्त आवास से टकरायी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, सहरसा से खंतर चौक की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर कोसी आयुक्त के सरकारी आवास की बाउंड्री वॉल से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. स्कार्पियो चालक ने सड़क पर अचानक आये स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना मिलते ही सदर व ट्रैफिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फोटो –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन