तीन नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी से राशि लूटी, फरार

Updated:
विज्ञापन
तीन नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी से राशि लूटी, फरार

तीन नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी से राशि लूटी, फरार

विज्ञापन

सोनवर्षा. प्रखंड क्षेत्र के मंगवार डीह टोला स्थित एसबीआई के सीएसपी संचालक से मंगलवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश अज्ञात हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हजारों रुपये के लूट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार मंगवार डीह टोला पर एसबीआई शाखा सोनवर्षा के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन विनित कुमार सिंह द्वारा किया जाता है. मंगलवार दोपहर विनित कुमार अपने एक सहयोगी के सीएसपी में बैठा हुआ था. इस दौरान एक हीरो स्पेलंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाश हथियार लहराते सीएसपी में घुसे व संचालक से नगदी मांगते कैश काउंटर ढ़ूंढ़ने लगा. उसके बाद काउंटर में रखे 25 हजार रुपये रखे लाल रंग का छोटा बैग लेकर उत्तर दिशा की तरफ भाग निकला. हालांकि बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तीनों बदमाशों द्वारा सीएसपी से पांच हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन