ऑनलाइन दुकान में हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन दुकान में हजारों की चोरी

ऑनलाइन दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन

चदरा काटकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम सिमरी बख्तियारपुर. सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच-107 पर स्थित भटोनी गांव में चोरों ने एक ऑनलाइन दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. यह वारदात बुधवार की देर रात की बताई जा रही है. भटोनी वार्ड नंबर 08 निवासी दुकानदार देवकांत शर्मा के पुत्र राजा कुमार ने इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया कि 10 जुलाई की सुबह जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का चदरा काटकर गेट तोड़ा गया है और अंदर रखे कई कीमती सामान गायब हैं. चोर दुकान से कंप्यूटर, माउस, दो प्रिंटर, दो साउंड बॉक्स, एक पंखा समेत लगभग 70 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी कर ले गए. इस घटना से दुकानदार समेत स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. दुकानदार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन