पीएनबी के सीएसपी सेंटर में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी

Updated:
विज्ञापन
पीएनबी के सीएसपी सेंटर में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी

पीएनबी के सीएसपी सेंटर में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी

विज्ञापन

नगदी समेत एक लाख रुपए के सामान की चोरी सौरबाजार . पीएनबी के सीएसपी सेंटर से एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने लगभग नगदी समेत एक लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली है. घटना बैजनाथपुर चौक पर शनिवार रात घटित हुई है. पीड़ित दुकानदार सौरबाजार निवासी प्रिंस कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन वर्षों से बैजनाथपुर चौक पर पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र चला रहा हूं. रोज की तरह शनिवार रात भी सेंटर बंद कर घर चला गया. रविवार सुबह जब सेंटर खोला तो कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सभी सामान गायब था. साथ ही गल्ला में रखा 30 हजार नगदी भी चोर ले गया. पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी बैजनाथपुर थाना को दी. जिसके बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है. मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व भी चोरों ने पटेल चौक पर दो घरों से नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी की थी. जिसका पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लगातार बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर चौक समेत आसपास के लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने पुलिस की सक्रियता और गश्ती बढ़ाने की मांग विभाग से की है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन