ठगी के शिकार पीड़ितों ने ठगी करने वाली महिला के ससुर को पकड़ किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
ठगी के शिकार पीड़ितों ने ठगी करने वाली महिला के ससुर को पकड़ किया हंगामा

हंगामा कर रहे महिला व पुरूषों ने बताया कि वे सभी भद्दी वार्ड नंबर 20 के निवासी हैं.

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए ले गयी थाना सोनवर्षाराज प्रखंड मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय के सामने गुरुवार दोपहर शांत माहौल एका एक हंगामे में तब्दील हो गया. जब लाखों की ठगी करने वाली महिला के ससुर को ठगी के शिकार हुए दर्जनों महिला व पुरूष ने जमीन रजिस्ट्री कर बाहर निकालने पर पकड लिया. सभी महिला, पुरूष उस वृद्ध राजकुमार साह को गले में गमछा लपेट हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे का शोर सुनकर सोनवर्षाराज थाना पुलिस सभी से छुड़ाकर उसे अपने साथ थाना लेकर चली गयी. मामला पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी गांव के वार्ड नंबर 20 का बताया जाता है. हंगामा कर रहे महिला व पुरूषों ने बताया कि वे सभी भद्दी वार्ड नंबर 20 के निवासी हैं. सभी जीविका के स्वयं सहायता समूह के सदस्य हैं एवं अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं. पकडे गये राजकुमार साह व उनकी पुत्रवधू खुशबू देवी द्वारा वहां के करीब दो दर्जन समूह के सभी सदस्यों के नाम पर करीब 50 लाख रुपये से अधिक राशि का ऋण स्वीकृत करा राशि का उठाव कर अपना आलीशान घर का निर्माण कार्य कराया. उसके बाद करीब एक वर्षों से राजकुमार साह अपने पुत्रवधू व परिवार के सभी सदस्यों के साथ रातों रात गांव छोड़कर बाहर भाग निकला. जिसके बाद जीविका द्वारा समूह के सदस्यों को पैसा जमा करने के लिए परेशान किया जाने लगा. तब सभी सदस्यों ने उक्त महिला सहित राजकुमार साह की खोजबीन करने लगे. लगभग एक वर्ष पहले पतरघट थाना में सभी पीडित द्वारा आवेदन भी दिया गया था. लेकिन कार्रवाई शून्य रहा. गुरुवार को सोनवर्षा अवर निबंधन कार्यालय में चुपके से जमीन बेचने आये उक्त महिला व राजकुमार साह को देख गांव में फोन किया गया. उसके बाद गांव से गाडी पर लदकर दर्जनों पीडित महिला व पुरूष पहुंच गये. समय की नजाकत देख महिला फरार हो गयी. लेकिन लोगों ने उसके ससुर राजकुमार साह को पकड़ लिया. हंगामे के बीच सोनवर्षा थाना पुलिस ने राजकुमार साह को अपने कब्जे में लेकर सभी पीडितों को समझा बुझा कर भेजा. इस बाबत सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सुरक्षित राजकुमार साह को रखा गया है. मामला पतरघट थाना से संबंधित है. जांच किया जा रहा है. वहां से सूचना के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन