सिमरी बख्तियारपुर के तपिश राठौर ने NEET-UG में लहराया परचम, पहले प्रयास में हासिल की सफलता

तपिश राठौर.| Prabhat Khabar Network
NEET UG 2026 : सिमरी बख्तियारपुर के तपिश राठौर ने NEET UG 2026 परीक्षा में 586 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 15,445 हासिल की है. पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. तपिश का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है.
NEET UG 2026 : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के घोषित परिणाम में सिमरी बख्तियारपुर के छात्र तपिश राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोग उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
586 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 15,445
सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार निवासी नरेंद्र कुमार एवं प्रीति कुमारी के पुत्र तपिश राठौर ने NEET-UG 2026 में 720 में 586 अंक प्राप्त किए हैं. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑल इंडिया रैंक 15,445 मिली है. पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है.
ये भी पढ़ें :नीट में कृष राज का शानदार प्रदर्शन, एआईआर 18996 हासिल
घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
परिणाम घोषित होने के बाद तपिश के घर पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और मित्रों का तांता लग गया. लोगों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
तपिश राठौर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण होती है.
डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है सपना
तपिश ने बताया कि उनका सपना एक योग्य और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका जीवन लक्ष्य है.
युवाओं को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश
तपिश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की अपील की. उनका कहना है कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है.
ये भी पढ़ें : सहरसा के तीन भाई-बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास
ये भी पढ़ें : नीट में परबत्ता के होनहारों का जलवा, सुरज ने 610 तो प्रेरणा ने 598 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










