नीट में परबत्ता के होनहारों का जलवा, सुरज ने 610 तो प्रेरणा ने 598 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन
सफल छात्र-छत्राओं की तस्वीर.

सफल छात्र-छत्राओं की तस्वीर.

NEET Result 2026 : परबत्ता क्षेत्र के छात्रों ने NEET 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सूरज कुमार ने 610 अंकों के साथ अव्वल स्थान प्राप्त किया, वहीं मान्या कुमारी, शादआलम और प्रेरणा प्रेयसी ने भी शानदार अंक अर्जित किए.

विज्ञापन

NEET Result 2026 : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में परबत्ता क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. सफल विद्यार्थियों को लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सूरज कुमार ने 610 अंक के साथ किया शानदार प्रदर्शन

नगर पंचायत परबत्ता के कन्हैयाचक निवासी हितेश चौधरी के पुत्र सूरज कुमार ने नीट परीक्षा में 610 अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया.

प्रेरणा प्रेयसी ने 568 अंक हासिल कर बढ़ाया मान

वार्ड संख्या-20 निवासी, प्राथमिक विद्यालय गंगोता टोला लगार के प्रधान शिक्षक राहुल कुमार एवं बिहार पुलिस सेवा में एसआई अंजू कुमारी की पुत्री प्रेरणा प्रेयसी ने 568 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की. उनकी उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है.

मान्या कुमारी ने 580 अंक से दर्ज की सफलता

नयागांव सतखुट्टी निवासी जितेंद्र कुमार एवं भारती कुमारी की पुत्री मान्या कुमारी ने नीट परीक्षा में 580 अंक प्राप्त किए. परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प को दिया.

शादआलम ने 598 अंक से किया परिवार का नाम रोशन

मड़ैया बाजार में हार्डवेयर व्यवसायी एमडी श्मशाद के पुत्र एमडी शादआलम ने 598 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की. उनकी उपलब्धि से परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है.

क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणास्रोत

स्थानीय लोगों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लोगों का कहना है कि परबत्ता के इन होनहारों ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और कस्बों के विद्यार्थी भी अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर सकते हैं. इनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

ये भी पढ़ें : खगड़िया के सात प्रखंडों में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, मुख्यमंत्री करेंगे 551 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन


विज्ञापन
पलटू झा

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन