छात्रों ने मैं बिहार हूं नाटक से बांधा समां

Updated at : 30 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने मैं बिहार हूं नाटक से बांधा समां

छात्रों ने मैं बिहार हूं नाटक से बांधा समां

विज्ञापन

बिहार दिवस पर मध्य विद्यालय बनगामा में सांस्कृतिक कार्यक्रम सलखुआ . प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मध्य विद्यालय बनगामा में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा ‘मैं बिहार हूं’ नाटक का मंचन किया गया. जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. नाटक के माध्यम से बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने बिहार दिवस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे उनमें राज्य के प्रति गर्व की भावना विकसित हो रही है. कार्यक्रम का उद्घाटन सीआरसी समन्वयक, प्रधानाध्यापक राजकुमार सहनी, पूर्व समन्वयक संजय कुमार, प्रधानाध्यापक रत्न कुमारी एवं शिक्षक मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों की प्रस्तुतियों ने न केवल शिक्षक-शिक्षिकाओं बल्कि उपस्थित ग्रामीणों को भी भावविभोर कर दिया. मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार, अनिल कुमार, प्रमिला कुमारी, रेणु कुमारी, राजेश कुमार भारती, बैजनाथ प्रसाद यादव, बबली कुमारी, रमेश कुमार सिंह, हरेराम कुमार एवं अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बना रहा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन