श्रीमद्भागवत महापुराण संगीतमय भक्ति प्रेम ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 से

श्रीमद्भागवत महापुराण संगीतमय भक्ति प्रेम ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 से
सिमरी बख्तियारपुर . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा पंचायत के मोरकाही गांव में शिव मंदिर परिसर में आगामी 17 मार्च से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण संगीतमय भक्ति प्रेम ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा. जिसको लेकर मंदिर परिसर अभी से तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम को क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि आगामी 17 मार्च से 25 मार्च तक श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है. जिसमें कथा वाचक बैजू शास्त्री कार्यक्रम में शामिल होंगे. जो नौ दिनों तक प्रवचन देंगे. कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल लगाया जा रहा है. पूरे मंदिर परिसर को रोलेक्स, झालर, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. इस मौके पर चिरंजीवी कुमार, मनोज कुशवाहा, रणबीर कुमार,राजीव कुमार, मुकेश कुशवाहा रविन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुटे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










