तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . बलवाहाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की शाम सिमरी बख्तियारपुर बलवाहाट एनएच 107 मार्ग पर चकमका चौक के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो एवं बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बड़ेबा टोला वार्ड संख्या 15 निवासी दिनेश तांती के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार बलवाहाट से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान चकमका चौक के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. आनन फानन में परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल युवक का इलाज सहरसा में जारी है. इधर घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है एवं फरार चालक की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन