ePaper

साढे सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Oct 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
साढे सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

साढे सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पतरघट पुलिस ने मंगलवार को धबौली दुर्गा स्थान चौक के समीप एक बाइक पर सवार शराब तस्कर को साढे सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर उक्त बाइक को जब्त कर लिया. थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान धबौली दुर्गा स्थान चौक के समीप पुअनि मदन पंडित द्वारा पुलिस बल के सहयोग से एक बाइक सवार शराब तस्कर को रोक तलाशी ली गयी तो उसके पास से साढ़े सात लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित बंधा बस्ती निवासी सचेन कुमार पिता अनिल यादव को गिरफ्तार कर बाइक बीआर 43 एबी 4472 को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन